मनोरंजन न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़

एक्ट्रेस प्रियंका खेरा बनने जा रही है दुल्हन, कौन है प्रियंका खेरा के सपनो का राजकुमार

आप में से बहुत से लोग टी.वी की मशहूर अभिनेत्री और पंजाबी एक्ट्रेस प्रियंका खेरा को जानते होंगे। प्रियंका खेरा आज के समय एक चर्चित चेहरा है और बहुत से लोग उनके लुक और उनकी फिटनेस के दीवाने से है। लेकिन हाल में ही अभिनेत्री प्रियंका खेरा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। जिसमें वह दुल्हन के लिवाज में नजर आ रही है। आखिर कौन है उनके सपनो का राजकुमार और किसके लिये वह इतना सज धज रखी है। जिससे वो शादी के बंधन में बंधने जा रही है। जानेंगे अपने इस आर्टिकल में। आप इस आर्टिकल के साथ अंत तक जुड़े रहे।

टी.वी एक्ट्रेस प्रियंका खेरा की तस्वीरें हुई वायरल! फैंस बोले क्या सच में शादी के बंधन में बंधने जा रही है।

टी.वी की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका खेरा आज के समय एक चर्चित चेहरा है और वह तब ज्यादा सुर्खियों में आयी थी। जब उन्होंने भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ एक सेड हिंदी सॉन्ग ‘याद आती नहीं’ में उनके साथ काम किया था। पवन सिंह के साथ इस सेड सांग में प्रियंका खेरा ने एक धोखेबाज गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया था। तो वहीं भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने इस गाने में एक टूटे आशिका का रोल बखूबी निभाया था।

आईएएस रोहिणी सिंधुरी हाथ धोकर पीछे पड़ी हैं आईपीएस डी रूपा के पति के पीछे, हुआ खुलासा?

लेकिन हाल ही में इन दिनों प्रियंका खेरा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। जों एक हल्दी सेरेमनी की लग रही है। इस वायरल तस्वीरों में प्रियंका एक दुल्हन की तरह सजी हुई सी लग रही है। जिसमें उन्होंने पिले रंग का गाउन पहना हुआ है और हाथों में मेहंदी लगाई हुई है साथ ही पीले रंग की आर्टिफिशियल गहने भी पहने हुए है। जिसमें प्रियंका बेहद ही खूबसूरत सी लग रही है और हर कोई उनके इस नये लुक की तारीफ करने से अपने आप को रोक नहीं पा रहा है।

प्रियंका खेरा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रहती है काफी एक्टिव

आपकी जानकारी के लिये हम आपको बता दे की पंजाबी एक्ट्रेस प्रियंका खेरा ने यह तस्वीरें खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। जिसमें उनका नया लुक सच में बेहद ही खूबसूरत सा लग रहा है। तस्वीरों के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है की ‘आप वह धूप है, जो दुनिया को प्यार से रोशन करती हैं’। साथ में प्रियंका ने निचे ‘फॅमिली लव’ भी कैप्शन के साथ जोड़ा है। जिसमें अब तक लाखो की संख्या में लाइक आ चुके है और लोग अपनी प्रतिक्रियाएं प्रियंका के इस वायरल तस्वीरों ने कमेंट द्वारा दे  रहे है।

प्रियका की वायरल तस्वीरों को देखकर लोग काफी कंफ्यूज है की क्या सच में प्रियंका खेरा शादी करने जा रही है। हालांकि अभी इसका खुलसा खुद प्रियंका ने नहीं किया है। लेकिन क्यास लगाए जा रहे है की टी.वी एक्ट्रेस मोहसिन खान से प्रियंका शादी कर सकती है। लेकिन इस बात पर कितनी सच्चाई है इसका पता आने वाले समय में लग सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button