आजकल भोजपुरी की अदाकारा और गायिका अक्षरा सिंह की वीडियो सोशल मीडिया में हर दूसरे दिन वायरल होते हुए दिख ही जाती है। अक्षरा सिंह सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती है और उनके चाहने वाले भी संख्या में लाखो की तादाद में है। जों उन्हें उनके सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर फॉलो करते है। लेकिन हाल ही में अक्षरा सिंह का एक बयान इन दिनों सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें अक्षरा सिंह ने खोले अपने राज! कहा बॉलीवुड फिल्मो में रणवीर सिंह के साथ काम करना है मेरा सपना। जानते है इसके बारे में विस्तार से
अक्षरा सिंह ने कहा रणवीर सिंह के साथ काम करना सपना जैसा
हाल ही में इन दिनों भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस और गायिका का एक बयान सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने कहा की अगर उन्हें बॉलीवुड फिल्मो में काम करने का मौका मिलता है। तो उनका सपना है की वह बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह के साथ फिल्म में काम करें।
अक्षरा सिंह ने कहा की रणवीर सिंह के साथ कभी काम करने का मौका मिले तो वह जरूर उनके साथ काम करना चाहेगी। फिर चाहे किरदार कैसा भी हो। उनके साथ फिल्म करना मानो उनके जीवन के किसी बड़े सपने को पूरा कर लेने जैसा होगा।
दरसल भोजपुरी एक्ट्रेस और गायक अक्षरा सिंह हाल ही में 10 फरवरी 2023 को जामताडा के एक सामूहिक शादी समारोह में चीफ गेस्ट के रूप में शामिल होने गयी थी। वहां मौजूद दैनिक जागरण से बातचीत के दौरान अक्षरा सिंह ने अपने अनसुने राज खोले। अक्षरा सिंह ने दैनिक जागरण को बताया की अगर वह भोजपुरी फिल्मो में नहीं आती तो वो आज एक फैशन डिज़ाइनर होती।
सुहागरात वाली बात दूल्हे ने सुहागरात के दिन जब उठाया पत्नी का घूँघट निकली चीख, जानिए आखिर क्या हुआ
हालांकि उन्होंने 16 साल की उम्र तक डांस और अभिनय में महारथ हासिल कर ली थी। अक्षरा सिंह ने दैनिक जागरण को बताया की उनके घर में उनके माता-पीता दोनों ही कलाकार है। जहाँ उनके पिता भोजपुरी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता रह चुके है। तो वहीँ उनकी माँ अभिनेत्री रह चुकी है साथ ही उनकी माँ ने कई टेलीवीजन शो में काम किया हुआ है।
अक्षरा सिंह सोशल मीडिया में रहती है एक्टिव
भोजपुरी एक्ट्रेस और गायक अक्षरा सिंह सुर्खियों में रहना काफी पसंद करती है। इसलिए अक्षरा सिंह अपने फैंस के लिये अपनी वीडियो और तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में पोस्ट करती ही रहती है और उनके फैंस भी अक्षरा सिंह को फॉलो करते रहते है।