भोजपुरीलेटेस्ट न्यूज़

बांके बिहारी के धाम पर अक्षरा सिंह ने खेली जमकर होली, रंगों गुलाल के साथ फूलों की भी हुई बारिश

जैसा की आप सब जानते ही है की होली का पर्व त्यौहार कल 8 मार्च 2023 को समाप्त हो गया है और देशभर के लोगो ने जमकर होली खेली है। किसी ने रंगों की होली खेली तो किसी ने फूलो और पानी की होली खेली। जिसमें आम आदमी से लेकर फिल्म स्टार की बड़ी हस्तियां भी शामिल है। इसी में से भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपनी होली की कुछ वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। तो चलिए जानते है अक्षरा सिंह की होली खेलते हुए इन वायरल वीडियो के बारे में

अक्षरा सिंह ने वृंदावन में भगवान का नाम जपते हुए रंग गुलाल से खेली होली! वीडियो हुई वायरल

भोजपुरी की एक्ट्रेस और गायिका अक्षरा सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर होली की कुछ वीडियो पोस्ट की है। जिसमें वह फूलो की होली खेलते हुए नजर आ रही है। आपकी जानकरी के लिये हम आपको बता दे की अक्षरा सिंह की होली खेलते हुए वीडियो वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर की है। जहाँ अक्षरा सिंह वृंदावन में भगवान का नाम जपते हुए रंग गुलाल से होली खेलती नजर आ रही है।

अक्षरा सिंह ने होली खेलते हुए की अपनी वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है साथ ही कैप्शन में लिखा है की ‘ब्रज की होली’। इस वीडियो में अक्षरा सिंह ने माथे पर चंदन लगाया हुआ है और पिले रंग की चोली पहने हुए गालो पर राधे राधे लिखवाया हुआ है।

Also Check: चाणक्य नीति: महिलाएं ऐसी पुरुषो के पास दौड़कर चली आती है, जो इस काम के लिए हमेशा रहती हैं तैयार

अक्षरा सिंह की यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है और अब तक अक्षरा सिंह की इस वायरल वीडियो में 31 हजार से अधिक लाइक आ चुके है और लोग अपनी प्रतिक्रियाएं कमेंट द्वारा अक्षरा सिंह की इस वायरल वीडियो के कमेंट सेक्शन में दे रहे है।

अक्षरा सिंह ने होली की एक और वीडियो की पोस्ट

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने एक और वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। जिसमें उन पर फूलो की बारिश होती हुई नजर आ रही है और वह पिले रंग की चोली पहनकर बैठी है और मुस्करा रही है साथ ही अक्षरा सिंह ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा की ‘बेवजह बेझिझक मुस्कुराया करो…तुम औरत हो यह सोच खुद में मत सिमट जाया करो! हर लड़की शेरनी है बस पहचानने की देरी है’। जिसमें अब तक एक दिन में ही 71 हजार से अधिक लाइक आ चुके है और लोगो को अक्षरा सिंह की होली खेलते हुए की वायरल वीडियो काफी पसंद आ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button