आज के समय में आईएएस बनना किसी सपने से कम नहीं है। देश में लाखो लोग यूपीएससी की परीक्षा कों देते है। जिसमें से गिने चुने ही लोगों का इस कठिन परीक्षा में सफलता मिलती है। जिसके बाद उनकी देश में एक अलग ही पहचान होती है। इसलिए आज के अपने इस आर्टिकल में हम बात करेंगे भारत की राजधानी दिल्ली में रहने वाली विशाखा यादव की। जिनकी खूबसुरती और स्मार्टनेस में बॉलीवुड हीरोइंस को भी कर देती हैं फेल। जानते है इनके बारे में विस्तार से
दिल्ली की रहने वाली है आईएएस विशाखा यादव
आज हम आपकों भारत की राजधानी दिल्ली की एक ऐसी सफल आईएएस ऑफिसर की कहानी बताएगे जिसे सुनकर आप भी काफी मोटीवेट हो जायेगे। दिल्ली की रहने वाली विशाखा यादव ने अपनी 12वीं की परीक्षा दिल्ली के ही स्कूल से पास की और उसके बाद उन्होंने दिल्ली के “टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी” से इंजीनियरिंग में दाखिला ले लिया। विशाखा यादव शुरू से ही पढ़ने में काफी अच्छी थी इसलिए इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद उन्हें कॉलेज से ही अच्छी जॉब प्लेसमेंट के द्वारा मिल गयी और उनकी सैलेरी भी लाखो में थी। लेकिन उनका मन नौकरी में नहीं लगा और उन्हें कुछ अलग करना था। उनके मन में देश की सेवा करना था। इसलिए विशाखा यादव ने लगभग 2 साल बाद अपनी अच्छी खासी जॉब कों ही बीच में छोड़ दी और यूपीएससी की तैयारी करने लगी। जिसके लिये उनके परिवार वालो ने उनका साथ दिया।
Google News | Click Here |
Join Telegram | Click Here |
Click Here | |
Home | Click Here |
दो पार के प्रीलिम्स की परीक्षा में फेल हुई थी विशाखा यादव
दिल्ली की रहने वाली विशाखा यादव ने अपनी अच्छी खासी जॉब छोड़कर यूपीएससी की परीक्षा देने का सोचा और उसके लिये तैयारी शुरू कर दी। लेकिन आपको जानकार हैरानी होंगी की विशाखा यादव यूपीएससी के पहले और दूसरे प्रीलिम्स परीक्षा में फेल हो गयी थी। लेकिन इसके बावजूद भी विशाखा यादव ने हार नहीं मानी और अपनी पढ़ाई जारी रखी। कड़ी मेहनत और लगन से अपने तीसरे प्रयास में विशाखा यादव ने ऑल ओवर इंडिया में 6वीं रैंक हासिल की और आज वो एक सफल आईएएस ऑफिसर है।
रोज 6 से 8 घंटे पढ़ाई करती थी विशाखा यादव
अपने एक इंटरव्यू में आईएएस विशाखा यादव ने बताया की 2 बार प्रीलिम्स की परीक्षा में फेल उन्होंने हार नहीं मानी और उन्हें उम्मीद थी वो इस परीक्षा में अगली बार सफल होंगी और उन्होंने इसके लिये कमर कस ली थी। 6 से 8 घंटे पढ़ाई और बताया की किताबों को पढ़ने के बजाय कुछ सीमित किताबों पर फोकस करना उनके लिये काफी फायदेमंद साबित हुआ था। इसके साथ ही लिखने का प्रयास करते रहे और मॉक टेस्ट की तैयारी करते रहे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी।