लेटेस्ट न्यूज़

भोजपुरी एक्टर और सांसद रवि किशन बोले मेरे चार बच्चो के लिए कांग्रेस जिम्मेदार, अगर पहले ये करती तो ऐसा नही होता

जैसा की आप सब जानते ही है की आज के समय सरकार बढ़ती जनसंख्या के लिये काफी परेशान है। जिसकी वजह से देश में लाखो की तादाद से नौजवानों को नौकरियां नहीं मिल रही है जों सरकार के लिये सबसे बड़ी चुनौती से कम नहीं है। इसी को देखते हुए हाल ही में भोजपुरी एक्टर और सांसद रवि किशन ने अपने 4 बच्चो का जिमेदार कांग्रेस को ठहराया! कहा कांग्रेस है बढ़ती जनसंख्या की जिम्मेदार। जानते है इसके बारे में पूर्ण विस्तार से

Bhojpuri actor and MP Ravi Kishan held Congress responsible for his 4 children, know what is the whole matter

सांसद और एक्टर रवि किशन ने कहा देश में बढ़ती जनसंख्या के लिये कांग्रेस जिम्मेदार

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार रवि किशन को आज के समय में भला कौन नहीं जानता होगा। जिन्होंने भोजपुरी से लेकर हिंदी सिनेमा में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है साथ ही रवि किशन वर्तमान में गोरखपुर से बीजेपी सांसद भी है।

हाल ही में शुक्रवार के दिन 9 दिसंबर 2022 को उनका एक बयान इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। जिसमें वो इंटरव्यू देते हुए मीडिया से बात करते हुए बोल रहे है की उनके 4 बच्चे है और इसके जिम्मेदार कोई और नहीं बल्कि कांग्रेस है।

उन्होंने कहा की अगर कांग्रेस जनसंख्या नियंत्रण बिल लाई होती तो मैं आज 4 बच्चों का पिता नहीं होता। रवि किशन ने आगे कहा की उन्हें बिलकुल मालुम है की बढ़ती जनसंख्या से आम इंसान ही नहीं सरकार भी परेशान है। जिसके लिये काफी समय से देश में इसके लिये बहस भी चल रही है और उम्मीद जताई जा रही है की केंद्रीय सरकार जल्द ही जनसंख्या नियंत्रण बिल लेकर आएगी।

रवि किशन ने कहा समय में बिल लाती कांग्रेस तो आज मेरे 4 बच्चे  नहीं होते।

आपको हम बता दे की पुरे देश में जनसंख्या को नियंत्रण को लेकर काफी बहस चल रही है। इसी को लेकर रवि किशन ने एक बयान दिया है। जिसमें उन्होंने कहा की अगर समय रहते पिछली सरकार कांग्रेस जनसंख्या नियंत्रण पर बिल लेकर आती तो आज उनके 4 बच्चे नहीं होते। इसके लिये पिछली सरकार कांग्रेस सरकार दोषी है।

इसलिए अब बीजेपी को जनसंख्या नियंत्रण पर बिल लाना पड़ रहा है। ताकी देश की बढ़ती आबादी को कम किया जा सके। वरना जल्द ही भारत इस मामले में पडोसी देश चीन से आगे निकल जाएगा। जहाँ चीन की जनसंख्या कम होती जा रही है वहीँ भारत की बढ़ती जा रही जनसंख्या देश के लिये खतरनाक साबित हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button