जैसे की आप सब जानते ही है की आजकल देशभर में सडक दुर्घटनाएं कितनी होती है। एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में हर 4 मिनट में सड़क हादसे में एक मौत हो जाती है।
जिसके पीछे की सबसे मुख्य कारण हैलमेट का ना पहनना। क्यूंकि ज्यादातर एक्सीडेंट 2 व्हीलर से ही होती है। इसलिए आज के अपने इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे की क्या बाइक चलाने वाले के साथ
पीछे बैठे व्यक्ति के लिये भी हैलमेट पहनना है जरूरी | आइए जानतें हैं आखिर नियम क्या कहता हैं |
क्यों जरूरी है हेलमेट पहनना
जैसा की हमने ऊपर बता ही दिया है की देशभर में हर 4 मिनट में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो जाती है। जिसके पीछे की सबसे मुख्य कारण हैलमेट का ना पहनना है। बिना हैलमेट पहने
2 व्हीलर चलाने के दौरान एक्सीडेंट होने पर ज्यादातर चोट सिर पर आती है। जों काफी गंभीर होती है। जिसके कारण एक्सीडेंट में घायल व्यक्ति की मौत तक हो जाती है। इसलिए 2 व्हीलर चलाते समय या बैठते समय हैलमेट पहनना काफी आवश्यक है।
क्या बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति के लिए भी जरूरी है हेलमेट पहनना?
बिलकुल! बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति के लिए भी जरूरी होता है हैलमेट पहनना। आपको शायद ही पता होगा की एक रिपोर्ट के अनुसार देशभर में सबसे ज्यादा एक्सीडेंट बाइक से होती है और एक्सीडेंट के दौरान सबसे ज्यादा घायल बाइक के पीछे बैठे वाले व्यक्ति की ही होती है। जिसने हैलमेट नहीं पहना होता है।
इसलिए पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी हेलमेट पहनना उतना ही जरूरी है। जितना कि आगे बाइक चलाने वाले व्यक्ति के लिए होता है। अगर आप बिना हैलमेट पहने बाइक चला रहे हो या बाइक के पीछे बैठे हो तो आपका चालान भी कट सकता है।
ऑनलाइन काटे जा रहे चालान
आज के समय में हर चीज डिजिटल हो गयी है। इसलिए अगर आप सोच रहे है की आप बिना हैलमेट पहने बाइक या स्कूटर चला लोगे तो आप ट्रैफिक पुलिस से बच लोगे। तो यह आपको गलतफेहमी है।
क्यूंकि अब चालान ऑनलाइन काटे जाते है। आज के समय में भारत की राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस सीसीटीवी की मदद से चालान काट रही है। इसलिये बाइक या स्कूटर चलाते समय हैलमेट जरूरी पहने वरना आपका चालान कट सकता है।