लेटेस्ट न्यूज़

Egg Price: सर्दी बढ़ते ही अंडो के दाम छूने लगे असमान, देखिये आज का भाव

सर्दीयों का मौसम शुरू हो गया है और इस समय गर्म वाली चीजों की डिमांड भी काफी बढ़ गयी है। फिर चाहे गरम कपडे हो या फिर अंडे। इसलिए आज के अपने इस आर्टिकल में हम बात करेंगे लुधियाना शहर की जहाँ अंडो के दाम आसमान छू रहे है। लुधियाना में अंडो के दाम पहुंचे 510 रुपये प्रति सैकड़ा। जानते है इसके बारे में विस्तार से

Egg Price

अंडो के दाम छू रहे है आसमान

जैसा की आप सब जानते ही हो की सर्दियों का मौसम शुरू होते ही अंडो के दाम काफी बढ़ से जाते है। हर साल की तरह हर राज्य में इस समय अंडो के दाम आसमान छू रहे है।

एक रिपोर्ट के अनुसार लुधियाना शहर में 26 अक्टूबर 2022 को अंडे का दाम 550 रुपये था। जों थोड़े कम होकर 510 रुपये प्रति सैकड़ा पहुंच गए है। लेकिन नवंबर आते – आते फिर से दामों में बढ़ोतरी होने की आशंका जताई जा रही है और लुधियाना शहर में अंडो के दाम  510 रूपए प्रति सैकड़ा है।

इस सिलसिले में पोल्ट्री फारमर्स कारोबारियों का कहना है की आने वाले कुछ दिनों में अंडो के दामों में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। क्यकि जैसे – जैसे ठण्ड का प्रकोप बढ़ता चला जायेगा। अंडो के दामों में उतनी तेजी आती जायेगी।

एक महीने में अंडो के दामों में 87 रूपए की हुई बढ़ोतरी

आपकी जानकरी के लिये हम आपको बता दे की जहाँ लुधियाना के बाजारों में अंडो के दामों में सितम्बर के महीने में 425 रूपए प्रति सैकड़ा था। वहीं 22 अक्टूबर को अंडो के दाम 27 रूपए बढकर 452 रूपए प्रति सैकड़ा हो गया।

तो 4 दिन बाद ही अंडो के दाम सीधा 98 रूपए बढकर 550 रूपए प्रति सैकड़ा हो गया है। जिसके पीछे का कारण है करोना काल। जिसकी वजह से पिछले दो साल से पोल्ट्री फारमर्स ने उत्पादन में इजाफा नहीं किया है। इसलिए अंडो के दामों में आग सी लग गयी है और दाम आसमान छू रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button