सरकार देश में महंगाई की मार झेल रहे देश के 80 करोड़ जनता को हर महीने फ्री राशन वितरण करती है। ताकी देश की बढ़ती महंगाई के बोझ को थोड़ा सा कम किया जा सके। इसी सिलसिले में अगर आप एक राशन कार्ड धारक है। तो आपके लिये केंद्रीय सरकार की तरफ से एक बड़ी ही अपडेट सामने निकलकर आ रही है। इसलिए आज के अपने इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे की अगर आप एक राशन कार्ड धारक है। तो आपको मिलेगा इस महीने एक बार और फ्री राशन। तो चलिए जानते है कैसे और कब मिलेगा आपको फ्री राशन।
उतर प्रदेश की जनता को फरवरी के महीने में एक बार और मिलने जा रहा है फ्री राशन
जैसा की आप सब जानते ही है की केंद्रीय सरकार की तरफ से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत देश में रह रही 80 करोड़ राशन कार्ड धारकों को हर महीने सरकार की तरफ से फ्री में राशन दिया जाता है। जिसमें राशन कार्ड धरकों को 2 रुपये किलो गेहूं एवं 2 रुपये किलो चावल सस्ते दर में दिया जाता है। लेकिन अब फरवरी के महीने में राशन कार्ड धारकों को एक बार फिर से फ्री में राशन मिलने जा रहा है। जिसमें सबसे जायदा फायदा उत्तर प्रदेश के राशन कार्ड धारकों को होने जा रहा है।
Also Read: कर्मचारियों के लिये होली से पहले आई बड़ी खुशखबरी, 44 फीसदी बढ़ेगी सैलरी, देखें पूरी खबर
जिसका वितरण 20 फरवरी से शुरू होने जा रहा है और यह वितरण 20 फरवरी से लेकर 28 फरवरी तक चलेगा। जिसका फायदा सबसे ज्यादा उतर प्रदेश के राशन कार्ड धारकों को दिया जाने वाला है। जबकि इससे पहले उत्तर प्रदेश के राशन कार्ड धारकों को 10 फरवरी से लेकर 17 फरवरी तक फ्री में राशन वितरण हो चुका है।
इसका मुख्य कारण है की उत्तर प्रदेश में रह रहे राशन कार्ड धारकों को वर्ष 2022 के दिसंबर के महीने का फ्री राशन 2023 के जनवरी में मिला था और अब जनवरी 2023 का फ्री राशन उत्तर प्रदेश के राशन कार्ड धारकों को फरवरी के महीने में मिलने जा रहा है।
राशन कार्ड धारकों को कितना मिलेगा राशन
आपकी जानकारी के लिये हम आपको बता दे की देश में महंगाई के बोझ को कम करने के लिये देश के लगभग 80 करोड़ राशन कार्ड धारकों को केंद्रीय सरकार हर महीने फ्री में राशन वितरण करती है। जिसमें सबसे ज्यादा उतर प्रदेश की जनता आती है। जिन्हे फरवरी के महीने में सरकार की तरफ से दोबारा से फ्री में राशन वितरण किया जा रहा है। इसमें राशन कार्ड धारकों को प्रति यूनिट 2 किलो गेहूं एवं 3 किलो चावल दिया जाएगा। इसके अलावा अंत्योदय कार्डधारकों को 14 किलो गेहूं एवं 21 किलो चावल नि:शुल्क राशन प्रदान किया जाएगा।