आप में से बहुत से लोगों ने क्राइम के बारे में अक्सर न्यूज और टी.वी के माध्यम से सुना ही होगा। लेकिन आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में दिल्ली की ऐसी खबर बताएंगे जिसे सुनकर आपके होश उड़ जायेंगे।
जहाँ एक प्रेमी ने आज से 6 महीने पहले अपनी प्रेमिका की हत्या करके 35 टुकड़े कर दिये थे। जानते है इसके बारे में विस्तार से
सोशल डेटिंग एप्प से हुई दोनों की मुलाकात
आज के समय सोशल मीडिया में एक ही खबर के चर्चे है और वो है दिल्ली मर्डर केस का। जहाँ एक प्रेमी ने पहले अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके बाद उसके शव के 35 टुकड़े कर दिये और
उन टुकड़ो को फ्रीज में रखकर रोजाना एक-एक टुकड़े दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्र में फैक कर आता था। हम बात कर रहे है भारत की राजधानी दिल्ली के महरोली में रहने वाले आफताब पुनावाला और श्रद्धा की।
आफताब पुनावाला और श्रद्धा एक डेटिंग एप्प के दौरान मिले थे और दोनों के बीच प्यार हुआ। जहाँ श्रद्धा मुंबई के एक कॉल सेंटर में जॉब करती थी वहीं आफताब पूनावाल एक सैफ था और अपने आपको फूड ब्लॉगर भी कहता था।
प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के शव के किये 35 टुकड़े
आफताब और श्रद्धा के बीच प्यार बड़ा और दोनों एक दूसरे के साथ जन्मो-जन्म तक साथ देने की कसमें और वादे निभाने लगे। लेकिन दोनों के परिवार को इन दोनों की दोस्ती और प्यार से ऐतराज था।
क्यूंकि आफताब पुनावाला मुस्लिम था जबकि श्रद्धा हिन्दू। दोनों अपने परिवार के खिलाफ मुंबई छोड़कर दिल्ली आ गए। दोनों दिल्ली के महरोली इलाके में रहने लगे। सब कुछ ठीक चल रहा था की अचानक से श्रद्धा गायब सी हो गयी। वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी काफी समय तक एक्टिव नहीं थी।
श्रद्धा की दोस्त को कुछ सही नहीं लगा और उसने श्रद्धा की फॅमिली को इसके बारे में बताया। श्रद्धा के पिता अपनी बेटी को ढूंढ़ने सीधा मुंबई से दिल्ली आ गए और उन्होंने अपनी बेटी को काफी ढूंढा।
एक रूह कँपाने वाले मामले में दिल्ली में एक लड़की को उसके बॉयफ्रेंड ने जान से मार दिया और उसके 35 टुकड़े कर फ्रिज में रखे! उसके शव के टुकड़ों को शहर के अलग अलग इलाक़ों में फेंका। समाज में कैसे कैसे दरिंदे पल रहे हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार किया है, दरिंदे को कड़ी सजा हो। pic.twitter.com/aMppxvu8zv
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) November 14, 2022
लेकिन श्रद्धा उन्हें नहीं मिली। हारकर श्रद्धा के पिता ने दिल्ली पुलिस में आफताब के खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी। पुलिस ने श्रद्धा के पिता कि शिकायत पर आफताब को ढूँढना शुरू कर दिया और आखिरकार आफताब दिल्ली पुलिस के कब्जे में आ ही गया।
कातिल आफताब ने कबूला अपना जुर्म
आफताब से जब दिल्ली पुलिस ने शख्त तरीके से पूछताज कि तो आखिरकार आफताब पुनेवाला ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल किया और पुलिस को बताया कि दिल्ली आने के बाद श्रद्धा
उसे शादी के लिये काफी जोर दे रही थी और उसे शादी नहीं करनी थी। शादी को लेकर अक्सर दोनों के बीच काफी लड़ाई होती थी। इसी से तंग आकर आफताब ने 18 अप्रैल 2022 को श्रद्धा का गला दबाकर उसे मार दिया।
इसके बाद आफताब ने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े कर दिया और अगले दिन एक बड़ा फ्रीज खरीदकर घर ले आया। जिसमें उसने श्रद्धा के शव के टुकड़ो को एक प्लास्टिक बैग में रख दिये और रात होते ही लगभग रात के 2 बजे श्रद्धा के शव के एक-एक टुकड़ो को रोजाना दिल्ली के अलग-अलग ठिकानो में फैक देता था।
श्रद्धा को मारने के बाद आफताब ऐसा रहता था जैसे कुछ हुआ ना हो और आफताब के पड़ोसियों को भी इसकी भनक तक नहीं लगी की उनके पड़ोस में इतना बड़ा कांड हो गया है। अब दिल्ली पुलिस इस केस की छानबिन कर रही है और इस मामले को लव जिहाद से भी जोड़कर देखा जा रहा है।