लेटेस्ट न्यूज़

Today Price: महंगाई ने तोड़ी आम इंसान कि कमर, दाल से लेकर आटा और तेल महंगा, प्याज ने दी थोड़ी राहत

जैसा की आप सब जानते ही है की देशभर में महंगाई कितनी बढ़ चुकी है और लोग इस मंहगाई से काफी परेशान हो चुके है। इसलिए आज के अपने इस आर्टिकल में हम बात करेंगे की दाल से लेकर आटा और तेल महंगा! प्याज ने दी थोड़ी राहत। चलिए जानते है इसके बारे में पूर्ण विस्तार से

Dal, Ata, Oil, Onion Price Today

इसी साल 30 अक्टूबर से लेकर 30 नवंबर तक जरूरी समानो पर हुई रिकॉर्ड तोड़ महंगाई

आपकी जानकारी के लिये हम आपको बता दे की सिर्फ एक महीने में आवश्यक वस्तुओं की चीज़ों की कीमतों पर रिकॉर्ड तोड़ महंगाई हुई है। जहाँ एक महीने पहले ही आवश्यक वस्तुओं की चीज़ों की कीमतों पर कमी दिखाई दे रही थीं।

वहीं इसी साल 30 अक्टूबर 2022 से लेकर 30 नवंबर 2022 के बीच जिस गेहूं के आटे की हम रोटी खाते है। उसकी कीमतों पर 5.24 प्रतिशत महंगाई होकर अब गेहूं का दाम 36.97 रूपए प्रति किलो तक पहुँच गया है। तो वहीं चावलों कि कीमतों पर 1.27 प्रतिशत कि उछाल होकर चावल कि कीमत 31.83 रूपए प्रति किलो तक पहुँच गया है।

घर कि दालो कि कीमतों पर भी आयी उछाल

जहाँ चना दाल कि कीमतों पर 3.72 प्रतिशत कि उछाल आकर चना दाल कि कीमत 73.81 रूपए प्रति किलो हो गयी है। वहीं अरहर कि दाल 2.12 प्रतिशत महंगी होकर अब 112.90 रूपए प्रति किलो तक पहुँच गयी है। इसके अलावा मुंग कि दाल 1.86 प्रतिशत और मसूर कि दाल में भी काफी महंगाई देखने को मिली है। अगर बात करें चीनी कि तो चीनी में 2.06 प्रतिशत कि उछाल होकर चीनी अब 42.68 रूपए प्रति किलो तक पहुँच गयी है।

तो वहीं एक महीने के अंदर सरसो का तेल 1.19 प्रतिशत महंगा होकर 170.66 रूपए प्रति किलो तक पहुँच गया है। अगर बात करें सब्जियों कि तो इसमें आम लोगों को कुछ हद तक राहत मिली है। आलू के दामों में जहाँ 2.83 प्रतिशत कि गिरावट होकर आलू अब 27.84 रूपए प्रति किलो हो चुके है। तो वहीँ टमाटर में जबरदस्त 23 प्रतिशत कि कमी देखने को मिली है।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई सभी जानकारी इन्टरनेट के माध्यम से ली गई हैं | इसलिए इसकी पुष्टि आप स्वयं करें लें यह वेबसाइट dailynearnews.com किसी प्रकार से जिम्मेदार नही होगा |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button