भोजपुरी सुपरस्टार एक्टर खेसारी लाल यादव को आज के समय में हर कोई जानता होगा। खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी इंडस्ट्री को एक से बढकर एक सुपरहिट गाने दिये है और सुपरहिट फिल्मे भी दी है। लेकिन आखिर ऐसा क्या हुआ उनके साथ जों भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को रात के 3 बजे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से लाइव आना पड़ा और भावुक मन से लाइव बोलना पड़ा की “मैं भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ दूंगा! बहुत दर्द में हुँ। चलिए जानते है इसके बारे में विस्तार से
खेसारी लाल यादव ने भावुक मन से कहा की मेरे 200 से अधिक गाने डिलीट हो चुके है।
भोजपुरी इंडस्ट्री आज के समय में दूसरी इंडस्ट्री को टक्कर दी रही है। भोजपुरी गाने आज के समय में काफी ज्यादा पसंद किये जाते है। इसी में से एक एक्टर ऐसे भी है जिन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री को एक से बढकर सुपरहिट गाने और फिल्मे दी है और आज के समय उनके मिलियन की तादाद में फैन फोल्लोविंग है। हम बात कर रहे है भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव।
हाल ही में 30 नवंबर 2022 की रात को 3 बजे खेसारी लाल यादव अपने इंस्टाग्राम पर लाइव आये और भावुक मन से भोजपुरी इंडस्ट्री को छोडने की बात कर डाली। खेसारी लाल यादव ने कहा की मुझे अपनी फॅमिली की चिंता खाई जा रही है। मुझे काम करने से रोका जा रहा है। उनके 200 से अधिक गाने डिलीट हो चुके है। आज के समय मेरे गाने को कोई दूसरा गा रहा है और अपना नाम दे रहा है।
भोजपुरी छोड़ने के पीछे क्या है पूरा मामला
आपकी जानकारी के लिये हम आपको बता दे की कुछ समय पहले एक लाइव शो में खेसारी लाल यादव के एक करीबी दोस्त ने किसी राजपूत लड़के को थप्पड़ मार दिया था। जिसकी वजह से राजपूत समाज इस बात को लेकर काफी आक्रोश में था। इसके अलावा कुछ समय पहले किसी ने खेसारी लाल यादव की बेटी कृति की एक फोटो को एडिट करके उसे अश्लील रूप देकर। अश्लील गाने में जोड़कर एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया था। जिससे भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव और उनका परिवार काफी अंदर तक टूट चुका है।
इसलिए हाल ही में 30 नवंबर 2022 की रात को 3 बजे अपने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर। खेसारी लाल यादव ने अपने फैंस के साथ भावुक मन से अपना दुख शेयर किया। उन्होंने कहा की मैं बीमार भी होता हूँ तब भी काम करता हूँ। ताकी लोगों का मनोरंजन कर सकूँ। भोजपुरी ही मेरे लिये सब कुछ है। लेकिन अब मैं इन सब से हार चुका हूँ और मैं इस इंडस्ट्री को छोड़कर कहीं और चला जाऊंगा।