योजनालेटेस्ट न्यूज़

लेबर कार्ड और ई-श्रम कार्ड मे क्या अंतर हैं, दोनों में मिलता हैं अलग-अलग लाभ, जानिए कैसे

अक्सर बहुत से लोगों को मालूम नहीं होता है की लेबर कार्ड और ई-श्रम कार्ड मे क्या अंतर है। इसलिए आज के अपने इस आर्टिकल मे हम आपको लेबर कार्ड और ई-श्रम कार्ड मे अंतर के बारे मे विस्तार से बताने की कोशिश करेंगे। जानते है विस्तार से इसके बारे मे

labour card shramik card

लेबर कार्ड और ई-श्रम कार्ड मे होता है काफी अंतर

भारत देश में अधिकतर काम करने वाले मजदूर और गरीब रेखा से निचे आने वाले लोग ई-श्रम कार्ड और लेबर कार्ड को लेकर बड़े असमंजस की स्थिति में दिखाई दे रहे है। उन्हें पता नहीं चलता की लेबर कार्ड और ई-श्रम कार्ड मे क्या अंतर है। इसलिए हम आपको बता दे की इन दोनों मे काफी अंतर होता है।

आपकी जानकारी के लिये हम आपको बता दे की लेबर कार्ड को राज्य स्तर पर बनाया जाता है जबकि ई-श्रम कार्ड को नेशनल स्तर पर बनाया जाता है। इसके अलावा आपको लेबर कार्ड के लिये श्रमिक कल्याण बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होता है। जबकि ई-श्रम कार्ड के लिये आपको अपने क्षेत्र के नेशनल पोर्टल पर जाकर ऑफलाइन आवेदन करना होता है।

एक को केंद्रीय सरकार तो दूसरे को राज्य सरकारें द्वारा दी जाती है सुविधा

आपको हम बता दे की लेबर कार्ड बनवाने वाले लोगों को राज्य सरकार की तरफ से सुविधाएं प्रदान की जाती है। जबकि ई-श्रम कार्ड बनवाने वाले लोगों को भारत सरकार की तरफ से सुविधाएं प्रदान की जाती है। इसके अलावा बहुत से लोगों के मन मे शंका होती है की श्रम बनवाने पर लेबर कार्ड बंद हो जाएगा। तो हम आपकी जानकारी के लिये बता दे की नहीं ऐसा बिलकुल नहीं है की श्रम बनवाने पर लेबर कार्ड बंद हो जाएगा। बल्कि आप दोनों को बनवा सकते है और दोनों कार्ड का लाभ ले सकते है।

कौन बनवा सकता है लेबर कार्ड और ई-श्रम कार्ड

आपको हम बता दे भारत देश मे जों व्यक्ति गरीब रेखा के निचे आते है और मजदूरी करते है साथ ही उनकी आमदनी 15 हजार से कम है और उनके पास 90 दिन का कार्य मे अनुभव प्रमाण पत्र है तो वह व्यक्ति लेबर कार्ड और ई-श्रम कार्ड दोनों के लिये आवेदन कर सकता है और राज्य के साथ – साथ केंद्रीय सरकार द्वारा बनाये गए ई-श्रम कार्ड का भी लाभ ले सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button