मनोरंजन न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़वायरल न्यूज़

Pawan Singh Live Show: पवन सिंह के स्टेज शो में हुई तोड़ फोड़, फैंस हुए बेकाबू तो पुलिस नें किया लाठीचार्ज

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और दबंग कहे जाने वाले स्टार पवन सिंह के आज के समय लाखो चाहने वाले है। जो उनके हर नये गाने के वीडियो का बेसब्री से इंतजार करते है। यहाँ तक की अगर पवन सिंह का कोई शो भी होता है तो उसके लिये भी फैंस का जमावाड़ा लग जाता है और भीड़ बेकाबू सी हो जाती है। पवन सिंह भोजपुरी के अकेले ऐसे स्टार है जिनके हर गाने रिलीज होने से पहले ही सुपरहिट साबित हो जाते है। इसलिए आज के अपने इस आर्टिकल में हम बात करेंगे पवन सिंह के स्टेज शो में हुई तोड़ फोड़! फैंस हुई बेकाबू। जानते है इसके बारे में विस्तार से

Pawan Singh Live Stage Show

पवन सिंह के स्टेज शो पर पहुंचते ही भीड़ हुई बेकाबू

आज के समय भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह का नाम सबसे बड़ा माना जाता है। पवन सिंह का कोई भी गाना रिलीज होने से पहले ही हिट साबित हो जाता है और उनके चाहने वाले पवन सिंह के गाने के बेसब्री से इंतजार करते है।   हाल ही में 1 फरवरी 2023 की रात को सिद्धार्थनगर महोत्सव के समापन पर भोजपुरी स्टार पवन सिंह का स्टेज शो था। जहाँ उन्होंने लाखो की संख्या में आये अपने फैंस के बीच गाना गाना था। लेकिन इसी बीच फैंस की भीड़ बेकाबू हो गयी। जिनको संभालना मुश्किल हो गया और पुलिस वालो को दर्शकों के ऊपर लाठी चार्ज करना पड़ा।

दरसल हुआ यूं की 1 फरवरी 2023 की रात को सिद्धार्थनगर महोत्सव के समापन पर भोजपुरी स्टार पवन सिंह का स्टेज शो था। जैसे ही पवन सिंह स्टेज शो पर आये तभी उनके गाने को सुनने आयी भीड़ बेकाबू हो गयी और पुलिस को दर्शकों को संभालना मुश्किल सा हो गया। हालांकि उत्पाती दर्शकों पर पुलिस ने लाठी चार्ज भी किये थे। पवन सिंह को देखने आये उत्पाती दर्शक खूब शोर मचा रहे थे और इसी बीच भीड़ में तोड़फोड़ और एक दूसरे पर कुर्सीयां फैकने चालू हो गयी। भीड़ को सभालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

पवन सिंह को किया गया सम्मानित

आपकी जानकारी के लिये हम आपको बता दे की पवन सिंह के इस स्टेज शो को देखने के लिये इस मौके पर डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल व, कपिलवस्तु विधायक श्याम धनी राही ,शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा भी आये थे और उन्होंने भोजपुरी एक्टर और गायक पवन सिंह को भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा को भेंट देकर सम्मानित भी किया। इसी के साथ दूसरी तरफ भीड़ को काबू करने के लिये पुलिस को दर्शकों के ऊपर लाठी चार्ज करना पड़ा।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया की पवन सिंह को देखने आयी भीड़ अपने आप पर काबू नहीं कर पायी। जिसकी वजह से मौहोल को शांत रखने के लिये पुलिस वालो को दर्शकों के ऊपर लाठी चार्ज करना पद गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button