मनोरंजन न्यूज़

Bhojpuri: इस साल खेसारी और पवन सिंह नें मचाया हैं धामाल, देखिये किसका कितना रहा जलवा

जैसे जैसे साल का अंत होता जाता है वैसे ही स्टार लोग इस बात पर सुर्खियों में आ जाते है की उस साल सबसे ज्यादा हिट कौन रहा और कौन सा स्टार सबसे ज्यादा फ्लॉप या फिर उस साल सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाला स्टार कौन सा था। इसी को देखते हुए इस साल के अंत के महीने की शुरुवात में अलग-अलग क्षेत्रों से बेहतर करनेवालों की सूची जारी की जाने लगी है। जिसमें भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार सबसे आगे रहे है। जानते है उन बेहतरीन भोजपुरी सुपरस्टार एक्टर के नाम जों इस साल सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहे है और उन्हें जनता द्वारा इस साल बहुत ही प्यार मिला है।

Pawan Singh Khesari Lal Yadav

1 – खेसारी लाल यादव

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना मना नाम है। जिनके गाने के पीछे लोग दीवाने है। आपकी जानकारी के लिये हम आपको बता दे की भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव के इस साल 2022 में यूट्यूब में 2 गाने सबसे ज्यादा पॉपुलर रहे है जिनमें करोड़ों की संख्या में व्यूज है। इस साल खेसारी लाल यादव का गाना “ले ले आई कोका कोला” को यूट्यूब में सबसे ज्यादा देखे जाना वाला वीडियो है। जिसमें अब तक 314 मिलियन से अधिक के व्यूज आ चुके है। इसके अलावा दूसरे नंबर पर “नथुनिया” गाना रहा है। जिसमें अब तक 257 मिलियन व्यूज आ चुके है।

2 – पवन सिंह

भोजपुरी इंडस्ट्री के दंग स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह आज के समय पॉपुलर सिंगर है। जिनके हर गाने में मिलीयन की तादाद से व्यूज आते है और उनके फैंस उनके हर एक नये गाने का बेसब्री से इंतजार करते है। इस साल पवन सिंह का गाना “लाल घाघरा” को यूट्यूब में सबसे ज्यादा देखे जाना वाला वीडियो है। जिसमें अब तक 122 मिलियन व्यूज आ चुके है। वहीँ “हरी-हरी ओढनी” गाने में अब तक पवन सिंह के इस गाने में लगभग 65 मिलियन से अधिक व्यूज आ चुके है।

3 – दिनेश लाल यादव

निरहुआ के नाम से जाने वाले दिनेश लाल यादव के भोजपुरी में लाखो की तादाद से फैन फोल्लोविंग है। इनकी एक्टिंग के लोग इतने दिवाने है की लोग इनकी हर फिल्म का काफी समय से इंतजार करते है। दिनेश लाल यादव की हर फिल्म सुपरहिट होती है और उनके फैंस उनकी हर फिल्म को दोबारा यूट्यूब पर भी देखते है। इसके अलावा भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे भी किसी से पीछे नहीं है जिनके इस साल यूट्यूब पर सबसे ज्यादा गाने के व्यूज का रिकॉर्ड है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button