Sahara India Pariwar Payment Refund के बारें में सभी जानकारी देखें यहाँ
सहारा इंडिया स्कैम के बारें में तो सभी जान रहे हैं और यह अबतक के सबसे बड़े स्कैमो में देखा जाता हैं
साहरा इंडिया के संस्थापक सुब्रतो रॉय कि कंपनी सहारा इंडिया लिमिटेड ने लगभग 12 साल पहले 2012 में लाखो लोगों के करोड़ों रूपए का गबन किया था।
जिसके लिए निवेशक आज भी अपने पैसों कि मांग को लेकर सहारा इंडिया के दफ़्तरो के चक्कर काट रहे है।
हाल ही में सुप्रीम कोर्ट की तरफ से सहारा इंडिया और सेबी के लिये एक नया आदेश आया है।
सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2012 में सहारा इंडिया को सेबी के रिफंड अकाउंट में 25,000 करोड़ रुपये देने का आदेश दिया था।
ताकी सेबी द्वारा सभी निवेशकों का पैसा ब्याज सहित लौटाया जाये
लेकिन सहारा इंडिया ने सुप्रीम कोर्ट का आदेश का पालन नहीं किया और 15,000 करोड़ रुपये ही सेबी के रिफंड अकाउंट में ट्रांसफर किया था।
बता दे की वर्ष 2012 से लेकर वर्ष 2018 तक सेबी ने सहारा इंडिया में फंसे बहुत से निवेशकों के पैसे लौटाये थे।
जबकि RBI ने वर्ष 2015 में सहारा इंडिया का बैंकिंग का लाइसेंस रद्द कर दिया था।
सुप्रीम कोर्ट ने सहारा इंडिया के संस्थापक सुब्रतो रॉय को लोगों के पैसे देने का आदेश दिया है। लेकिन पैसे सिर्फ उन्हीं निवेशकों को दिया जायेगा
जिनके पास सहारा इंडिया हाउसिंग कारपोरेशन लिमिटेड बाउंड के पेपर होंगे। तभी सहारा द्वारा उन्हें पैसा ब्याज सहित दिया जाएगा।
Learn more